Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर में निकली भव्य बाइक रैली, शहीदों को किया नमन

Published

on

Loading...
Loading...

अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा, मिश्र बाजार में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गाजीपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को जिले में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से बाइक रैली निकाली गई। विकास भवन चौराहे से शुरू हुई रैली में अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Loading...

शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी रैली

बाइक रैली विकास भवन चौराहा से सिंचाई विभाग चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री और महुआबाग होते हुए मिश्र बाजार त्रिमुहानी पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद रैली पुनः निर्धारित मार्ग से शास्त्री नगर और स्वामी सहजानंद डिग्री कॉलेज होते हुए विकास भवन चौराहा पहुंचकर संपन्न हुई।

राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

रैली के माध्यम से लोगों को स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय पर्व में उत्साहपूर्वक भाग लेने, राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों को याद रखने का संदेश दिया गया। प्रशासन ने जिलेवासियों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page