Connect with us

गाजीपुर

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की समस्याएं सुन डीएम ने दिए समाधान के निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

कासिमाबाद में कार्यशाला आयोजित, खेती के लिए बीज उपलब्ध कराने और लंबित बैंक प्रकरणों के निस्तारण पर जोर

गाजीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में कासिमाबाद ब्लॉक में दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों ने महिलाओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं, जरूरतें और सुझाव सुने।

खेती के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे बीज

डीएम ने महिलाओं से जानकारी ली कि खेती के लिए उन्हें पर्याप्त बीज मिल रहे हैं या नहीं। उन्होंने उद्यान विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि खेती करने की इच्छुक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनकी आवश्यकता के अनुसार बीज उपलब्ध कराए जाएं, ताकि वे कृषि गतिविधियों से जुड़कर अपनी आय बढ़ा सकें।

बैंकिंग समस्याओं का जल्द हो समाधान

जिलाधिकारी ने स्वयं सहायता समूहों से जुड़े बैंकों में लंबित मामलों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बैंकिंग कार्यों में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को सीएम युवा योजना और पीएम सूर्यघर योजना का लाभ प्राथमिकता से दिलाने के निर्देश दिए।

Advertisement

इस दौरान जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page