Connect with us

गाजीपुर

कामाख्या मंदिर के पास से तीन आरोपी गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

गहमर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 के मामले में की कार्रवाई

गहमर (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बीएनएस की धारा 296 से संबंधित मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों को कामाख्या मंदिर के पास से पकड़ा।

मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, 11 अगस्त को चौकी प्रभारी कामाख्या उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुकदमा संख्या 172/2026 से संबंधित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विकास यादव (19) निवासी गोपालपुर थाना बिरनो, सोनू राजभर (20) निवासी डोडसर थाना मरदह और सत्यकीत शशिकांत यादव (23) निवासी डोडसर थाना मरदह के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ इसी मुकदमे का आपराधिक इतिहास दर्ज है।

गहमर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में चौकी प्रभारी संजय कुमार यादव और हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page