बलिया
गंगा में नहाते समय युवक की डूबने से मौत
Loading...
Loading...
जनेश्वर मिश्र पुल के नीचे हुआ हादसा, गोताखोरों ने शव बाहर निकाला
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव, परिजनों में मचा कोहराम
बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में गंगा नदी में नहाते समय एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, छपरा गांव निवासी रवि कुमार साहनी (30) मंगलवार को जनेश्वर मिश्र पुल के नीचे गंगा नदी में स्नान करने गए थे। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले गए और डूब गए। सूचना पर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने काफी प्रयास के बाद युवक का शव नदी से बाहर निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है।
Continue Reading
