Connect with us

गाजीपुर

ट्रैक्टर-बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, इमाम गंभीर घायल

Published

on

Loading...
Loading...

जमानिया में NH-24 पर हुआ हादसा, ट्रैक्टर चालक मौके से फरार

जमानिया (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के पावर हाउस गेट के पास गुरुवार सुबह करीब 11 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-24 (NH-24) पर ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार इमाम वसीम खां (35) गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सदर अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है।

गाजीपुर की ओर से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मूल रूप से चितरकोनी निवासी और वर्तमान में मथारे गांव में रह रहे वसीम खां अपनी पत्नी और बच्चे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान पावर हाउस गेट के पास गाजीपुर की ओर से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वसीम खां गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने ट्रैक्टर किया कब्जे में

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया। वहीं घायल वसीम खां को अस्पताल भेजने के बाद पुलिस ने घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई।

Advertisement

तहरीर मिलने पर होगी कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि दुर्घटना की सूचना पर ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। अभी पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर प्राप्त होने के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page