Connect with us

वाराणसी

काशी में 17 सितंबर से चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’

Published

on

Loading...
Loading...

17 अक्टूबर तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया जाएगा जन-जन तक

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रधानमंत्री के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। काशी क्षेत्र अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक में अभियान की रूपरेखा साझा की।

‘आशीर्वाद का दीया’ से होगी शुरुआत

अशोक चौरसिया ने बताया कि अभियान की शुरुआत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम से होगी। इसके तहत लाभार्थियों के घरों में दीया जलाया जाएगा। साथ ही कॉलेजों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। दो अक्टूबर को ‘नमो सेवा गाथा’ कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक होंगे और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभान्वित लोगों की ‘सक्सेस स्टोरी’ सोशल मीडिया पर साझा की जाएगी।

यात्रा और सेवा शिविर भी होंगे

अभियान के दौरान ‘सेवा ज्योति यात्रा’, ‘25 वर्षों के 25 सेवा कार्य’, ‘सेवा सेतु’ शिविर और पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन भी आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा काशी और गुजरात के बडनगर से 250-250 बाइक की विशेष यात्रा निकाली जाएगी।

बैठक में पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में भाजपा के क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं से कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page