Connect with us

वाराणसी

क्षेत्रीय मंत्री हुमा बानो द्वारा पीएम को भेजी गई राखी को‌ कबूल करते हुए पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा पत्र के माध्यम से राखी भेजने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन की दी बंधाई व शुभकामनाएं

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी | काशी क्षेत्र की तेजतर्रार भाजपा नेत्री एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र की क्षेत्रीय मंत्री हुमा बानो व उनकी महिला टीम द्वारा भाई – बहन के इस पावन पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भेजी गई थी राखी(रक्षा सूत्र)। मुस्लिम महिलाओं द्वारा भेजी गई राखी को‌ कबूल करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पत्र के माध्यम से दी गई राखी भेजने वाली महिलाओं को रक्षाबंधन की बंधाई व शुभकामनाएं।

Loading...

शुभकामना पत्र के माध्यम से प्रधानमंत्री द्वारा मुस्लिम महिलाओं को कहा गया कि इस रक्षाबंधन के पावन पर्व पर राखी भेजने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद एवं प्रेम । रक्षा सूत्र(राखी) द्वारा भाई बहन के रिश्ते को प्रगाढ़ करने वाले इस पर्व पर आपकी इस स्नेहिल अभिव्यक्ति ने मुझे(प्रधानमंत्री) राष्ट्र के लिए निरंतर कार्य करते रहने की नव ऊर्जा से भर दिया है। एवं इस वर्ष के रक्षाबंधन में देश की आजादी के अमृत महोत्सव को और विशेष बना दिया है।व 21वीं सदी के भारत को राष्ट्र निर्माण के नव संकल्पों की सिद्धि की ओर अग्रसर किया गया है। वर्ष 2047 से भारत की आजादी के शताब्दी वर्ष तक एवं अगले 25 वर्षों के अमृत कालखंड में भव्य व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हमारी नारी शक्ति की भूमिका काफी अहम सिद्ध होगी। इसका मुझे पूर्ण विश्वास है। एवं देश व समाज की बेहतरी में आप अपना बेहतर प्रयास एवं महत्वपूर्ण योगदान देंगी एवं दूसरों को भी देश व समाज की बेहतरी हेतु प्रेरित करती रहेंगी।हम (प्रधानमंत्री) आपके व आपकी पूरी टीम को उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते है।यह बातें अपने शुभकामना पत्र के माध्यम से देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राखी भेजने वाली भाजपा नेत्री हुमा बानो व उनकी महिला टीम को कही गई। प्रधानमंत्री को राखी भेजने वाली मुस्लिम महिलाओं की टीम में हुमा बानो के साथ साथ साजिया बेगम, हुस्ना बेगम,फरहा तबस्सुम व नसरीन आदि महिलाएं मौजूद थीं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page