Connect with us

गाजीपुर

कैशलेस चिकित्सा योजना में पेंशनभोगियों से जल्द पंजीकरण कराने की अपील

Published

on

Loading...
Loading...

वरिष्ठ कोषाधिकारी बोले- ऑनलाइन पंजीकरण के बाद हार्डकॉपी कोषागार में भी जमा करें सरकारी पेंशनभोगी

गाजीपुर। वरिष्ठ कोषाधिकारी मंगलेश सिंह पालीवाल ने जनपद के सरकारी पेंशनभोगियों एवं पारिवारिक पेंशनभोगियों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना के अंतर्गत शीघ्र पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी पात्र पेंशनभोगियों का योजना में पंजीकरण कराया जा रहा है।

ऑनलाइन करना होगा पंजीकरण

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि जनपद कोषागार से पेंशन या पारिवारिक पेंशन प्राप्त करने वाले पात्र सरकारी पेंशनभोगी राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ट्रेजरी कोड-3000 तथा डीडीओ कोड-4276 के माध्यम से अपना पीपीओ नंबर और आवश्यक व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं।

हार्डकॉपी भी करनी होगी जमा

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण पूरा होने के बाद लाभार्थियों को पीपीओ के अनुसार भरे गए आवेदन की हार्डकॉपी कोषागार कार्यालय में जमा करनी होगी। इसके लिए प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कोषागार स्थित पेंशनर्स हेल्प डेस्क पर सुविधा उपलब्ध है।

योजना का लाभ उठाने की अपील

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने सभी पात्र पेंशनभोगियों और पारिवारिक पेंशनभोगियों से समय रहते पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की, ताकि उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ आसानी से मिल सके।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page