Connect with us

अपराध

कैण्ट पुलिस टीम द्वारा चोरी की कुल 12 मोटरसाइकिल के साथ 6 शातिर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। पुलिस आयुक्त वाराणसी के वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा लूट/ चोरी की घटनाओं के अनावरण हेतु चलाये हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के पर्यवेक्षण मे थाना कैण्ट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तगण रिंकू राजभर पुत्र चौथी राजभर निवासी ग्रा० परसादपुर मगारी थाना बड़ागाँव वाराणसी, सत्यम पटेल पुत्र शोभनाथ निवासी ग्रा० मंगारी थाना बड़ागाँव वाराणसी, अनिल कुमार राजभर पुत्र छेदी लाल निवासी ग्रा0 हरिशंकरपुर थाना बड़ागाँव वाराणसी, सुभाषचन्द्र पुत्र कंचनलाल निवासी ग्रा० नेवादा मंगारी बाजार थाना फुलपुर वाराणसी, बद्रीनारायण यादव पुत्र शारदा यादव निवासी ग्रा०-जमालपुर थाना बड़ागाँव, विरेन्द्र दूबे पुत्र विजय शंकर दूबे पता निवासी ग्रा० नेहिया थाना चोलापुर वाराणसी को आज मंगलवार को समय करीब 00.30 बजे शिवमन्दिर के पास फुलवरिया थाना कैण्ट से चोरी की कुल 12 मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कैण्ट में मु0अ0सं0-362/2022 धारा 419/420/467/468/471/379/411/413/414 भादवि पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Loading...

अभियुक्तगणों ने पूछताछ करने पर बताया कि हम लोग मिलकर गाड़ियों को भिन्न-भिन्न स्थानों से चोरी करते है तथा चोरी को छुपाने के लिये गाड़ियो के नम्बर प्लेट, चेचिस, इंजन व रंग भी बदल देते हैं, जिससे कि गाड़ी
पकड़ में न आये और उसके बाद हम इन गाड़ियों को कटवाने के लिये एक साथ बेच देते हैं। आज भी हम लोग इन सभी गाड़ियों को इकठ्ठा कर किसी साधन के उपलब्ध हो जाने पर कटवाकर बेचने के लिये इकट्ठा हुये थे। कि आप लोगो द्वारा पकड़ लिए गये।
गिरफ्तारी करने वाली पलिस टीम में उ0नि0 राज कुमार पाण्डेय चौ0प्र0 नदेसर थाना कैण्ट कमिश्ररेट वाराणसी, उ0नि0 विनोद कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी कचहरी कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 प्रवीण सचान थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 हिमांशु त्रिपाठी थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, उ0नि0 वैभव कुमार शुक्ला थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 बनवीर सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, हे०का विरेन्द्र सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, हे0का0 सुधीर कुमार सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 अजय सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 सुनील कुमार यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 चन्द्रभान यादव थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 धीरेन्द्र कुमार थाना कण्ट कमिश्ररेट वाराणसी, का0 धीरज सिंह थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 प्रमोद कुमार थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी, का0 यशवन्त यादव थाना कैण्ट कमिश्ररेट वाराणसी, का0 सचिन मिश्रा थाना कैण्ट कमिश्नरेट वाराणसी थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page