Connect with us

वाराणसी

कैंट स्टेशन पर अब यात्रियों को मिलेगी नई सुविधा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर रेलवे ने एक और कदम उठाया है। स्टेशन के सेकेंड एंट्री गेट के पास जल्द ही आरक्षण काउंटर और सामान्य टिकट काउंटर शुरू किए जाएंगे। इस पहल से कैंटोनमेंट और वरूणापार इलाके से आने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब तक इन इलाकों से आने वाले लोगों को टिकट या आरक्षण कराने के लिए मुख्य द्वार की ओर जाना पड़ता था, जिससे समय और श्रम दोनों खर्च होते थे। नए काउंटर खुलने के बाद यात्रियों को वही सुविधाएं मिलेंगी जो पहले द्वार पर उपलब्ध हैं।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कैंट स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। प्लेटफॉर्म संख्या 8-9 के बाद कैंटोनमेंट साइड की सीढ़ियों से नीचे उतरने के बाद जो खाली जगह है, वहीं सेकेंड एंट्री गेट तैयार किया जा रहा है। इसी स्थान पर आरक्षण और टिकट काउंटर के साथ वेटिंग हॉल और अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।

Loading...

उत्तर रेलवे के एडीआरएम बी.के. यादव ने बताया कि स्टेशन के आधुनिकीकरण के तहत यात्रियों की सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेकेंड एंट्री गेट पर आरक्षण काउंटर और वेटिंग हॉल शुरू होने के बाद स्टेशन पर भीड़ का दबाव कम होगा और यात्रियों की यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page