Connect with us

वाराणसी

काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में शुरू हुई पीएनजी सेवा, मां अन्नपूर्णा रसोई घर को मिली नई सुविधा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर स्थित काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा संचालित मां अन्नपूर्णा रसोई घर यूनिट-1 एवं यूनिट-2 में रविवार को पीएनजी (पाइप्ड नेचुरल गैस) सेवा का शुभारंभ किया गया। यह सुविधा GAIL (India) Limited की वाराणसी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन परियोजना के अंतर्गत शुरू की गई है।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नीलकंठ तिवारी, गेल इंडिया के कार्यकारी निदेशक एच.के. गर्ग तथा काशी अन्नपूर्णा मठ के महंत शंकर पुरी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर काशी अन्नपूर्णा अन्न क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यकारी न्यासी जनार्दन शर्मा सहित गेल इंडिया के कई वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Loading...

मुख्य अतिथि डॉ. नीलकंठ तिवारी ने कहा कि मां अन्नपूर्णा सेवा ट्रस्ट में पीएनजी सेवा की शुरुआत बड़ी उपलब्धि है। यहां प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं और नई व्यवस्था से भोजन निर्माण एवं प्रसाद वितरण अधिक सुरक्षित और सुचारु होगा।

गेल इंडिया के एच.के. गर्ग ने बताया कि अब तक दोनों यूनिटों में हर महीने करीब 600 एलपीजी सिलेंडरों का उपयोग होता था। पीएनजी सेवा शुरू होने से सिलेंडरों पर निर्भरता कम होगी और यह व्यवस्था पर्यावरण के अनुकूल होने के साथ अधिक सुविधाजनक भी साबित होगी। महंत शंकर पुरी महाराज ने गेल इंडिया की टीम को बधाई देते हुए कहा कि मंदिर क्षेत्र की संकरी गलियों में इतनी तेजी से पीएनजी गैस आपूर्ति शुरू करना सराहनीय कार्य है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page