Connect with us

वाराणसी

अखिलेश यादव के मंच पर गूंजी वाराणसी के युवा शुभम सेठ ‘गोलू’ की आवाज

Published

on

Loading...
Loading...

स्वर्णकार समाज की समस्याओं पर हुई बड़ी चर्चा

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा आयोजित स्वर्णकार समाज की बैठक में वाराणसी के मध्यमवर्गीय परिवार से जुड़े युवा कार्यकर्ता शुभम सेठ ‘गोलू’ ने समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने संत नरहरी दास जी के हक और सम्मान के साथ-साथ स्वर्णकार समाज के सामने खड़ी आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों को विस्तार से रखा।

Loading...

बैठक के दौरान शुभम सेठ गोलू ने प्रधानमंत्री की अपील के बाद वाराणसी के व्यापार में आई गिरावट, सर्राफा कारोबारियों की परेशानियों तथा बनारस के व्यापारियों की प्रमुख समस्याओं से भी अखिलेश यादव को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में स्वर्णकार समाज लगातार उपेक्षा और अन्याय का सामना कर रहा है, जिस पर गंभीर पहल की आवश्यकता है।

इस दौरान अखिलेश यादव ने शुभम सेठ गोलू द्वारा समाज हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से समाज को नई दिशा मिल रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि समाज के हक, सम्मान और व्यापार से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page