Connect with us

वाराणसी

कार सवार बदमाशों ने महिला के गले से छीना मंगलसूत्र

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहदीगंज गांव स्थित ज्ञानपुर नहर किनारे देर रात कार सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रही महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र छीन लिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। और देखते ही देखते सैकड़ो लोगों की भीड़ जुट गई।

मेहदीगंज गांव निवासी अनिल कुमार पटेल अपनी पत्नी सीता देवी व बेटी अनीशा पटेल के साथ एक शादी समारोह से लौटकर घर के सामने टीनशेड में चारपाई पर सो रहे थे। इसी दौरान रात करीब एक बजे ज्ञानपुर नहर पर कार खड़ी कर कुछ बदमाश पैदल पहुंचे और सो रही सीता देवी के गले से सोने का मंगलसूत्र नोचकर भागने लगे।

Loading...

मंगलसूत्र छीनते ही महिला की नींद खुल गई और वह शोर मचाने लगी। शोर सुनकर पति अनिल कुमार पटेल व बेटी अनीशा भी जाग गए और साहस दिखाते हुए बदमाशों का पीछा किया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर सभी बदमाश कार में सवार होकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पीड़ित परिवार ने तत्काल पीआरबी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। रविवार सुबह पीड़ित पति-पत्नी मिर्जामुराद थाने पहुंच अज्ञात कार सवार बदमाशों के खिलाफ लिखित तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page