Connect with us

गाजीपुर

इब्राहिमपुर पहुंचे महामंडलेश्वर भवानी नंदन यति, शिष्यों को दिया आध्यात्मिक मार्गदर्शन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। ग्राम सभा इब्राहिमपुर, ब्लॉक सादात में रामहित यात्रा के अवसर पर परम पूज्य महामंडलेश्वर पवहारी श्री भवानी नंदन यति जी महाराज, सिद्ध पीठ हथियाराम मठ का 24 घंटे का ग्राम प्रवास श्रद्धा, भक्ति और अनुशासन के साथ संपन्न हो रहा है। प्रवास के दौरान प्रातःकाल गुरुजी द्वारा विधिवत पूजा-पाठ संपन्न कराया गया। इसके उपरांत पूर्व निर्धारित समय 11:30 बजे शिष्य मंडली को प्रवचन के माध्यम से आशीर्वाद प्रदान किया गया। दोपहर पश्चात शिष्यों को मंत्र दीक्षा दी गई, जिसे गुरमुख कहा जाता है।

गुरुजी के सानिध्य में आयोजन मंडल की ओर से महाराज जी के साथ आए शिष्यों एवं उपस्थित पत्रकारों का स्वागत किया गया। पूर्व प्रधान अंकुर सिंह ने सभी को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मायंक सिंह, अध्यापक इंटर कॉलेज के शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

सायंकाल 4 बजे इब्राहिमपुर ग्राम सभा से रामहित यात्रा बिजहरी ग्राम सभा के लिए प्रस्थान कर गई। इस दौरान इब्राहिमपुर के शिष्यों ने जयकारों के साथ गुरुजी को ग्राम सीमा से विदाई दी। वहीं बिजहरी ग्राम सभा के शिष्यों द्वारा जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में गुरुजी का भव्य स्वागत किया गया, जहां आगे का कार्यक्रम संपन्न होना है।

बताया गया कि रामहित यात्रा प्रत्येक तीन वर्ष में गुरु-शिष्य परंपरा के निर्वाह के उद्देश्य से विभिन्न ग्राम सभाओं में आयोजित की जाती है। इस परंपरा के अंतर्गत स्वयं हथियाराम मठ के महामंडलेश्वर अपने शिष्यों के बीच पहुंचकर उन्हें मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्रदान करते हैं। जिन ग्राम सभाओं को आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, वहां गुरुजी अपने सानिध्य और आर्थिक सहयोग से कार्यक्रम को संपन्न कराते हैं, जिससे ग्राम की गरिमा और गुरु-शिष्य का संबंध अक्षुण्ण बना रहता है।

Advertisement

कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम सभा में एक दिवसीय स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। गुरुजी ने अपने उद्बोधन में ग्रामीणों से स्वच्छता अपनाने और श्रद्धा भाव से कार्यक्रम में सहभागिता करने का आह्वान किया, जिससे सुख, समृद्धि और जीवन मूल्यों का अनुभव हो सके।

इस रामहित यात्रा में गुरु महाराज के साथ दो दर्जन से अधिक लोग शामिल हैं। कार्यक्रम की व्यवस्था एवं सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल भी तैनात रहा। गुरुजी के साथ सारथी के रूप में झूला सिंह, लौट प्रजापति, श्रवण तिवारी, अंतू यादव, मानकर तथा गुलाब मौजूद रहे। पूजा-पाठ में वाराणसी से आए रमेश यादव वैदिक ब्राह्मण द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ग्राम सभा इब्राहिमपुर के लोगों का सराहनीय योगदान रहा। सहयोग करने वालों में अंकुर सिंह, अरविंद सिंह, रविंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह, राजेश राम, अनिल सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे, जिन्होंने आयोजन को सुव्यवस्थित और दिव्य स्वरूप प्रदान करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page