Connect with us

राज्य-राजधानी

अयोध्या गैंगरेप मामले में सपा नेता के नौकर का डीएनए हुआ मैच

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ । 12 साल की नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के चर्चित मामले में सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू का डीएनए पीड़िता से मैच हो गया है। हालांकि सपा नेता मोईद खान (Moeed Khan) का डीएनए पीड़िता से मैच नहीं हुआ, लेकिन नौकर के डीएनए मैच होने से रेप की पुष्टि हो गई है। सोमवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में जस्टिस पंकज भाटिया के सामने इस मामले की सुनवाई हुई, जिसमें डीएनए रिपोर्ट को सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत किया गया। इस रिपोर्ट में सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू के डीएनए सैंपल पीड़िता से मैच कर गए, जिससे सामूहिक दुष्कर्म की घटना की पुष्टि हुई है। हालांकि, मोईद खान का डीएनए पीड़िता से मैच नहीं हुआ।

मेडिकल साइंस से जुड़े विशेषज्ञों के अनुसार यदि एक आरोपी 70 वर्ष का है और दूसरा 25 वर्ष का तो युवा आरोपी से डीएनए मैच होने की संभावना अधिक होती है। हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ में न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की अदालत में सोमवार को सामूहिक दुष्कर्म के मामले की सुनवाई हुई। आरोपी सपा नेता और उसके नौकर की डीएनए रिपोर्ट पेश की गई। अदालत ने पिछली सुनवाई के दौरान 21 सितंबर को फोरेंसिक लैब के निदेशक को एक हफ्ते के अंदर रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया था।

अपर महाधिवक्ता विनोद शाही ने बताया कि मुख्य आरोपी के नौकर से डीएनए रिपोर्ट मैच होने से अपराध की पुष्टि होती है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने आरोप लगाया था कि सपा नेता ने पीड़िता के साथ रेप किया और उसके नौकर ने घटना का वीडियो बनाया था। वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर पीड़िता के साथ कई बार गैंगरेप किया गया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page