Connect with us

राज्य-राजधानी

यूपी के नौ जिलों के डीएम और एसएसपी पर गिर सकती है गाज, सीएम योगी लापरवाही पर हुए सख्त

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजीआर‌एस पोर्टल, सीएम हेल्पलाइन और संपूर्ण समाधान दिवस पर जान शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले नौ जिलों के डीएम और एसएसपी से जवाब तलब किया है। सीएम योगी ने जन शिकायतों ने निस्तारण में लापरवाही पर सख्त नाराजगी जताई है। रिपोर्ट के बाद इन अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। फिलहाल इस खबर से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। अन्य जिलों के जिलाधिकारी और एसएसपी अपनी-अपने कार्य प्रणाली को सुधारने पर ध्यान दे रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि 1 सितंबर से 25 सितंबर के बीच प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में गोंडा, देवरिया, भदोही, ललितपुर, प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, आजमगढ़ और मिर्जापुर के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों का प्रदर्शन असंतोषजनक पाया गया। फीडबैक के अनुसार, इन जिलों में 70% लोग की गई कार्रवाई से असंतुष्ट थे, जिसके बाद मुख्य सचिव ने इन जिलों के अधिकारियों को फटकार लगाई थी। मुख्यमंत्री के संज्ञान में आने के बाद संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों से रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह ने शिकायतों के निस्तारण पर समीक्षा बैठक की जिसमें 9 जिलों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा। इन जिलों के अधिकारियों को सुधार के निर्देश दिए गए थे। वहीं, औरैया, लखीमपुर खीरी और मेरठ ने शिकायतों के निस्तारण में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page