Connect with us

राज्य-राजधानी

अमरनाथ यात्रा मार्ग तीन जुलाई से ‘नो फ्लाइंग जोन’ घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

श्रीनगर। अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार के निर्देश पर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने बड़ा फैसला लेते हुए यात्रा के दो प्रमुख मार्गों पहलगाम और बालटाल को 3 जुलाई से ‘नो फ्लाइंग ज़ोन’ घोषित कर दिया है। यह कदम केंद्रीय गृह मंत्रालय की सिफारिश पर उठाया गया है, ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

सरकारी आदेश के अनुसार, पहलगाम और बालटाल मार्गों पर किसी भी प्रकार की हवाई गतिविधि पर रोक रहेगी। इसमें ड्रोन, पैरा-ग्लाइडिंग, माइक्रोलाइट विमान आदि सभी प्रकार के हवाई यान शामिल हैं। इस निर्णय का उद्देश्य यात्रा मार्गों पर संभावित खतरों को टालना और सुरक्षा तंत्र को और अधिक प्रभावी बनाना है।

प्रशासन ने संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया है कि वे इस आदेश का कड़ाई से पालन कराएं और किसी भी उल्लंघन की स्थिति में सख्त कार्रवाई करें। अमरनाथ यात्रा 29 जून से शुरू होने जा रही है और यह निर्णय सुरक्षा तैयारियों का एक अहम हिस्सा माना जा रहा है। उक्त जानकारी अमरनाथ सेवा समिति के अध्यक्ष दीलीप सिंह बंटी ने दी।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page