Connect with us

वाराणसी

वाराणसी: भाजपा – सपा नेता व महिला न्यूज एंकर समेत पांच के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । बगैर अनुमति के जिले में डिबेट कार्यक्रम कराना एक न्यूज चैनल की महिला एंकर, भाजपा और सपा नेता सहित पांच लोगों को महंगा पड़ गया। आचार संहिता और कोविड प्रोटोकॉल उल्लंघन पर चेतगंज थाने में गुरुवार को पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

चेतगंज थाना अंतर्गत पानदरीबा स्थित पान की दुकान पर न्यूज चैनल की ओर से चुनावी चर्चा चल रहा था। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि न्यूज चैनल की ओर से नियमों को ताख पर रख नुक्कड़ पर चुनावी चर्चा की चौपाल विषयक कार्यक्रम चल रहा था।

एसीएम थर्ड गिरीश कुमार द्विवेदी, एआरओ दीपांकर आर्य, नोडल आफिसर एसीपी कोतवाली त्रिलोचन त्रिपाठी और चेतगंज थाना प्रभारी निरीक्षक परमहंस गुप्ता ने जांच में पाया कि बिना सक्षम स्तर से अनुमति प्राप्त किए और बगैर कोविड-19 रोकथाम के निर्गत दिशा-निर्देशों का अनुपालन किए भीड़ जुटाया गया।

भाजपा और सपा नेताओं सहित अन्य भीड़ जुटाकर कार्यक्रम का आयोजन करने और आयोजन के दौरान प्रतिभागियों द्वारा न तो मास्क का प्रयोग किया गया था और न ही सोशल डिस्टेंसिंग के मानकों का अनुपालन किया गया था।

चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने बताया कि आचार संहिता और कोविड नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर महिला एंकर आयुषी प्रधान, कैमरा मैन हिमांशु, पत्रकार कुलदीप, भाजपा नेता आसिफ शेख और सपा नेता गुड्डू मुनमुन उर्फ मो साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान की कार्रवाई की गई।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page