Connect with us

Uncategorized

वाराणसी: तहसील पर समाधान दिवस पर पड़े 278 प्रार्थना पत्र, मौके पर सिर्फ 7 का हुआ निस्तारण

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। राजातालाब तहसील पर शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी राजातालाब सिद्धार्थ यादव, न्यायिक तहसीलदार विकास कुमार पाण्डेय, न्यायिक एसडीएम मदन मोहन वर्मा, नायब तहसीलदार नीरज कुमार ने शिकायतकर्ताओं का फरियाद सुना।
समाधान दिवस में चकरोड, नाली, खड़ंजा, विवादित भूमि, अबैध कब्जा सहित विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु कुल 278 प्रार्थना पत्र पड़े, जिसमे मौके पर सिर्फ 7 प्रार्थना पत्र का निस्तारण किया गया। जिसके दौरान उप जिलाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना कर से जल्द से जल्द निस्तारण करने का निर्देश दिया। समाधान दिवस में मुख्य रूप से बीडीओ सेवापुरी, आपूर्ति निरीक्षक श्याम मोहन सिंह सहित सभी विभाग के संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page