Connect with us

अपराध

लोहता में चोर मस्त पुलिस पस्त,लोहता मे दो जगह चोरी

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।लोहता थाना क्षेत्र के लोहता बड़ी बाजार मे एक ज्वेलरी की दुकान मे शनिवार की बीती रात सेंघ लगाकर चोर अन्दर घुसे दुकान मे रखा चाँदी का कुछ आभूषण चोरो के हाथ लगा लाकर तोडने मे नाकाम रहे जो आभूषण हाथ लगा उसे लेकर रफ्फूचक्कर हो गये।
बताया जाता है कि गुलाब चन्द्र सेठ का ज्वेलरी की दुकान लोहता बडी बाजार मे है रोज के भाँति दुकान शनिवार की सायंकाल 8 बजे बन्द करके अपने घर चले गये थे।रविवार की सुबह दुकान खोलने आये तो देखा सारा सामान बिखरा हुआ है कुछ सामान चाँदी का गायब था दुकान के अन्दर सेंघ लगा है यह देखकर आश्चर्यचकित हो गये दुकानदार ने तुरन्त सूचना पुलिस को दिये पुलिस मौके आये जाँच पड़ताल करके चले गये पीड़ित दुकानदार ने बताया कि बिछिया दो सौ ग्राम,करधनी दो सौ ग्राम,छडा तीन सौ ग्राम पीड़ित के अनुसार चोरी एक लाख के लगभग बताया गया है
इसी तरह दूसरी चोरी महमूदपुर मे एक साड़ी बिनने वाली मैटेरियल की दुकान मे चोरों ने दुकान का ताला तोडकर संदूक मे रखा नगद रूपया लेकर फरार हो गए।
बताया जाता है कि दौलतपुर पान्डेयपुर के निवासी बबलू प्रजापति दो साल से अमरनाथ प्रजापति के मकान मे किराये पर दुकान खोले थे जो के भाँति शनिवार को सायंकाल 7 बजे दुकान बन्द करके अपने घर चले गये थे।पडोसी द्वारा सूचना मिली मिली है कि दुकान का ताला टूटा है सूचना पाकर पीड़ित मौके पर आये दुकान का ताला टूटा देखकर दंग रह गये अन्दर नजारा देखे तो संदूक गायब था दुकान से कुछ दूरी पर संदूक मिला उसमे रखा 35 हजार रुपया गायब था। पीड़ित ने सूचना 112 पर दिये पुलिस मौके आये मौका मुआयना की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Loading...

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page