Connect with us

घटनाएं बोलती हैं

तस्कर गिरफ्तार,4.5से ज्यादा किलो सोना जब्त

Published

on

Loading...
Loading...

 वाराणसी। कर(टैक्स) चोरी कर लाए जा रहे 4.5 किलोग्राम से ज्यादा वजन का सोना वाराणसी रेलवे स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने पकड़ा, एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।सोने की कीमत दो करोड़ से ज्यादा है।

राजस्व खुफिया निदेशालय वाराणसी के सीनियर इंटेलिजेंस अफसर आनंद कुमार राय और इंटेलिजेंस अफसर लेखराज ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी कि डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली तक जाने वाली 20 523 राजधानी एक्सप्रेस से तस्करी का सोना ले जाया जा रहा है।  तस्करी का सोना के रास्ते म्यांमार  भारत लाया गया दिल्ली में इसको देना था।

Loading...

अधिकारियों के मुताबिक ट्रेन के रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही जांच शुरू की गई त्रिपुरा के अगरतला निवासी अभियुक्त सुदीप सिंघा की तलाशी ली गई तो उसके पास से  28 पीस  सोना मिला।  सोने का वजन 4641.430 ग्राम है इसकी अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कीमत 22835836 रूपए  है । मिले सोना को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 के तहत जप्त जब्त लिया गया है पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page