Connect with us

वाराणसी

वाराणसी से प्रियंका गांधी जन क्रांति लाएंगी, भाजपा की सरकार जाएगी: शिवपाल श्रीवास्तव

Published

on

वाराणसी। रविवार को कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी अपनी प्रतिज्ञा रैली में जनता के बीच सात वचनों द्वारा जन क्रांति लाने का ऐलान करेंगी और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए जनता से वचन लेंगी। उक्त कथन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिवपाल श्रीवास्तव ने अपने वार्तालाप में कहा।

श्री श्रीवास्तव ने यह भी बताया कि उत्तर प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के कार्य प्रणाली से क्षुब्ध है। आये दिन हत्या, लूट, बलात्कार, मंत्री के पुत्रों के आतंक से प्रदेश की जनता कराह रही है। जनता अपनी सुरक्षा के लिए कांग्रेस की ओर देख रही है, उन्हें आभास है कि प्रियंका गांधी यदि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेंगी तो प्रदेश में खुशहाली की का वातावरण पुनः स्थापित हो जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa