Connect with us

अपराध

धर्म परिवर्तन के लिए बना रहे थे दबाव पुलिस ने दो युवती समेत पांच को क्या गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

सासाराम। बिहार के सासाराम जिले के नगर थाना क्षेत्र के लश्करीगंज में मोहल्ले को स्थानीय लोगों ने दो युवती सहित पांच लोगों पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने के आरोप में पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पकड़े गए लोगों में दो युवती और तीन युवक है। यह पांचों अपने आप को नेपाल का बताता है और कहता है कि धर्म के बारे में प्रचार करने के लिए वे लोग जगह-जगह घूम रहे हैं। लोगों की सूचना पर बजरंग दल और विश्व परिषद के लोग भी मौके पर पहुंच गए। पांचों को पकड़ कर थाने लाया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस संबंध में बताया जा रहा है कि यह लोग लश्करी गंज इलाके में गरीब तबके के परिवार को अपने धर्म के बारे में जानकारी दे रहा था।

पांचों पर आरोप है कि यह लोग महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए उकसा रहे थे। इसी सूचना के आधार पर मोहल्ले के लोग एकत्रित हो गए और सभी को पकड़कर थाने ले आई। इस मामले में लोगों ने पुलिस को आवेदन भी दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि ये पांचों आरोपित कन्वर्टेड हैं। वहीं इस मामले को संवेदनशील बताते हुए पुलिस जांच कर रही है।

Loading...

कर्नाटक सीएम बोम्मई ने कहा- धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाएंगे कर्नाटक सीएम बोम्मई ने कहा- धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए हम धर्मांतरण विरोधी कानून लाएंगे

मोहल्ले की लड़कियों एवं महिलाओं ने बताया कि उन लोगों की बात समझ नहीं आ रही थी। पूछने पर बताया कि धर्म का प्रचार कर रहे हैं। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोग एकत्रित हो गए और सभी को पकड़कर थाने ले जाया गया। पांचों युवक-युवतियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। नगर थानाध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह पूरे मामले की छानबीन कर रहे हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page