Connect with us

वाराणसी

लहरतारा पुल पर हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट :मनोकामना सिंह

Loading...

वाराणसी। विगत शनिवार की दोपहर कचनार राजातालाब निवासी व्यवसायी सुरेश जायसवाल से हुई लूट के मामले में मंडुवाडीह पुलिस ने 4 अभियुक्तों को मंगलवार की दोपहर बाटा मोड़ चाँदपुर से गिरफ्तार कर लिया।
थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया विगत दिनों लहरतारा पुल पर व्यवसायी सुरेश जायसवाल से बदमाश मोबाइल, गले की चेन, आधार कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस लूट कर फरार हो गए थे व मौके पर मोटरसाइकिल का क्लच वायर टूटने पर बदमाश बाइक को छोड़कर भागे उस बाइक के आधार पर पुलिस टीम बदमाशों की खोजबीन में लगी हुई थी। मंगलवार की दोपहर में मुखबिर से सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 82 /22 धारा 504 ,392 ,395, 397 ,412, 120 बी आइ पी सी में प्रकाश में आये अभियुक्त बाटा मोड़ के पास किसी घटना को अंजाम देने के लिए खड़े हैं जिस पर पुलिस टीम में छापेमारी कर उन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक मोबाइल ,लूटे गए चैन की बिक्री के हिस्से का बचा हुआ 18 हजार नगद, घटना में प्रयुक्त बाइक, आधार कार्ड व ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया। अभियुक्तों में आकाश सोनकर 22 वर्ष निवासी टिकौर चुनार, मिर्जापुर, शकील 40 वर्ष निवासी दरगाह शरीफ चुनार मिर्जापुर, सागर उर्फ राहुल चौरसिया 26 वर्ष निवासी स्टेशन रोड चुनार मिर्जापुर, फूलचंद साहनी 44 वर्ष निवासी सराय टिकौर चुनार मिर्जापुर पकड़े गए। बदमाशों ने कबूल किया कि हम ही लोगों ने शनिवार की दोपहर सुरेश जायसवाल के साथ लूट की थी आज हम लोग एक अन्य अपराध करने को आए थे किंतु आप लोगों ने पकड़ लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव, कुमार सिंह चौकी प्रभारी लहरतारा मनोज कुमार ,क्राइम टीम के उप निरीक्षक अंगद सिंह, हेड कांस्टेबल प्रेम शंकर व अजय कुमार राय ,कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल विकास सिंह यादव, कांस्टेबल मोहित मीणा टीम में शामिल रहे हैं

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page