Connect with us

अपराध

काम्प्लेक्स मालिक को गोली मारकर नकाबपोश फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर पांडेयपुर थानान्तर्गत हुकुलगंज के पास कंकडाहा घाट (वरुणा नदी के कि‍नारे) पांडेयपुर नि‍वासी 32 वर्षीय युवक को दो नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। घायल अवस्था में युवक को जि‍ला जेल के समीप एक नि‍जी अस्पषताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मि‍लते ही चौकी इंचार्ज  पांडेयपुर कमलेश वर्मा और इंस्पेक्टर लालपुर पांडेयपुर थाना सुधीर सिंह भी अस्पाताल पहुंच गये हैं।

अबतक प्राप्त जानकारी के अनुसार गोली युवक के बाएं पैर में लगी है। गोली मारने के बाद नकाबपोश वहां से फरार हो गए। घायल युवक का  नाम गौरव गुप्ता उर्फ गोलू है। युवक दि‍नेश काम्प्लेक्स का मालि‍क बताया जा रहा है।

Loading...

घटना की सूचना मिलने पर  पर लालपुर पांडेयपुर थाने की पुलि‍स के अलावा एसीपी और एडीसीपी वरुणा जोन प्रबल प्रताप सिंह भी अस्पाताल पहुंच गये हैं। पुलि‍स घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही  है। घटना रात लगभग 9 बजे की बतायी जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page