Connect with us

वाराणसी

ग्रामीण खिलाड़ियों के प्रोत्साहन हेतु बड़े स्तर पर “खेलो बनारस-2021” होगा

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उभारने हेतु व्यापक स्तर पर “खेलो बनारस-2021” का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें समस्त ग्राम पंचायत स्तर, न्याय पंचायत स्तर, ब्लॉक स्तर और फिर जिला स्तर पर खेल प्रतियोगिताएं होंगी।

 21 अक्टूबर, 2021 को जनपद की समस्त 694 ग्राम पंचायत स्तर पर एथलेटिक्स व कुश्ती की प्रतियोगिताएं होंगी। एथलेटिक्स में 100, 200, 400, 800, 1500 और 3000 मीटर की दौड़, चक्का फेंक, भाला फेंक, गोला फेक, ऊंची कूद लंबी व कूद होगी। कुश्ती में महिला वर्ग में 43, 46, 49, 52, 56 किलोग्राम व पुरुष में 50, 54, 58, 63 व 69 किलोग्राम वजन में कुश्ती होगी। सभी प्रतियोगिताएं अंडर 16 व ओवर 16 वर्ष के खिलाड़ियों की अलग-अलग होगी। प्रत्येक प्रतियोगिता के प्रथम को विजेता घोषित किया जाएगा। हर ग्राम पंचायत स्तर पर 44 विजेता बनेंगे। इस प्रकार समस्त ग्राम पंचायतों के कुल 30536 खिलाड़ी विजेता होंगे।

Loading...

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल ने बताया कि “खेलो बनारस-2021” की वेबसाइट http://khelobanaras2021.org लांच हो चुकी है। जिस पर खिलाड़ियों का पंजीकरण किया जा रहा है। जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के पुरुष व महिला खिलाड़ी अधिक से अधिक संख्या में वेबसाइट पर अपना पंजीकरण कराएं। उन्होंने बताया कि खेलों का व्यापक आयोजन युवा कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा, खेल, माध्यमिक शिक्षा व पंचायती राज विभाग के सम्मिलित सहयोग से किया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page