Connect with us

वाराणसी

Kashi Vishwanath Temple : भक्तों की सुविधा और सुरक्षा के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित और तकनीकी रूप से सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से मंदिर प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत शुक्रवार से सुगम दर्शन, अभिषेक और मंगला आरती में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए आधार विवरण देना अनिवार्य कर दिया गया है। प्रशासन का मानना है कि इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं की सुविधा बढ़ेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी बेहतर हो सकेगी।

मंदिर प्रशासन काशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की सुविधाओं को और विस्तार देने की दिशा में काम कर रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रीय और भाषाई आधार पर श्रद्धालुओं के लिए पूजन व्यवस्था विकसित की जा रही है, ताकि अलग-अलग वर्गों के भक्तों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके लिए एक ऐप आधारित दर्शन प्रणाली तैयार की जा रही है, जिससे मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था को सुचारु ढंग से संचालित किया जा सके।

Loading...

नई व्यवस्था लागू होने के बाद सुगम दर्शन, आरती और रुद्राभिषेक जैसी व्यवस्थाओं में शामिल होने वाले भक्तों को अपने आधार विवरण उपलब्ध कराने होंगे। प्रशासन का कहना है कि इस कदम से मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने में मदद मिलेगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page