Connect with us

मनोरंजन

कन्नड़ सिनेमा के स्टार पुनीत राजकुमार का 46 साल की उम्र मे हार्ट अटैक से निधन,

Published

on

Loading...
Loading...

कन्नड़ फिल्मों के मशहूर ऐक्टर पुनीत राजकुमार का निधन हो गया है। वो 46 साल के थे। शुक्रवार को पुनीत राजकुमार का हार्ट अटैक आने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया था। बेंगलुरू के विक्रम हॉस्पिटल में उनको लाया गया था। जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। पुनीत राजकुमार से आस्मिक निधन से फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

सीने में दर्द की शिकायत के बाद लाए गए थे अस्पताल शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे जानकारी सामने आई थी कि कन्नड़ सिनेमा के पावर स्टार एक्टर पुनीत राजकुमार को शुक्रवार सीने में दर्द की शिकायत हुई है। जिसके बाद उनको बेंगलुरू के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में उनको हर्ट अटैक होने की बात सामने और उनको आईसीयू में एडमिट किया गया। जिसके बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने भी एक्टर का हाल जाना था। डॉक्टरों की पूरी टीम उनकी देखरेख में थी लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। कुछ घंटे बाद शुक्रवार दोपहर तक ही 46 साल की पुनीत की मौत की खबर आ गई। फिल्म जगत ने जताया शोक, कर्नाटक में थियेटर बंद

Loading...

पुनीत राजकुमार की मौत पर देशभर के फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने शोक जताया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी दुख का इजहार कर रहे हैं। पुनीत के फैंस के सड़कों पर आने की आशंका को देखते हुएकर्नाटक में हाई अलर्ट घोषित किया गया है। सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी तुरंत बंद करने का आदेश दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page