Connect with us

वाराणसी

बाबा कीनाराम आश्रम में पूजीय गयी कन्यायें एवं भैरव के पांव पखारे गये

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । चैत्र नवरात्र में कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में रविवार को रवीन्द्रपुरी स्थित अघोराचार्य बाबा कीनाराम अघोर शोध एवं सेवा संस्थान में पीठाधीश्वर एवं सर्वेश्वरी समूह एवं अघोर सेवा मंडल के अध्यक्ष परम पूज्य बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी के सानिध्य में नवकुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन  विधि विधान के साथ  बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विश्वविख्यात अधोर पीठ के पीठाधीश्वर बाबा सिद्धार्थ गौतम राम जी ने भी नौ कन्याओं एवं भैरव के बाल स्वरूप का विधिवत पूजन कर आरती उतारी।

इस दौरान स्थल प्रांगण में हजारों भक्तों ने कतारबद्ध तरीके से देविरूप में सजी संवरी कुमारी कन्याओं एवं भैरव का पूजन कर आशीर्वाद लिया । इसके साथ ही अनुयायियों ने अघोराचार्य बाबा कीनाराम स्थल पर स्थित समाधियों का भी दर्शन पूजन किया जिसके कारण कीनाराम आश्रम परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से पूरा  गुंजायमान रहा।

Loading...

नन्हीं नन्हीं कुंवारी कन्याओं को लाल-लाल चुनरी ओढ़ायी गयी एवं उनका पूजन अर्चन कर पांव पखारा गया उन्हें पूड़ी, सब्जी, मिष्ठान, दही और फल आदि सात्विक भोजन से तृप्त किया गया। नौ देवी स्वरूपी कन्या एवं भैरव के बाल स्वरूप के पूजन विधि में आश्रम के आचार्य प्रकाश जी एवं संगीता  जी ने महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया। कार्यक्रम में संस्थान के व्यवस्थापक अरुण सिंह, गुंजन, अभिषेक,नाना जी, वीरेन्द्र ,कान्ता, नवीन, हिमांशु , गोलू, अंशु, गोवर्धन, शिवम,राहुल,पिंटू, फागु, मुन्ना, मिंटू इत्यादि लोगों ने  कार्यक्रम के प्रबंधन में सराहनीय सहयोग प्रदान किया ।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page