Connect with us

भदोही

कुएं में गिरने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

पानी लेने गए युवक का पैर फिसला, देर रात हुआ दर्दनाक हादसा

गोपीगंज (भदोही)। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के गिराई गांव में शुक्रवार देर रात कुएं में गिरने से 36 वर्षीय युवक बंशराज बिंद की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पानी लेने गए थे घर के पास कुएं पर

जानकारी के अनुसार, छोटी गिराई निवासी बंशराज बिंद रात को खाना खाने के बाद घर के पास स्थित कुएं से पानी लेने गए थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वे कुएं में जा गिरे।

पत्नी ने तलाश के बाद देखा हादसा

काफी देर तक वापस न लौटने पर पत्नी ने उनकी तलाश शुरू की। जब वह कुएं के पास पहुंची तो घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों को सूचना दी गई।

रेस्क्यू के बाद अस्पताल ले जाया गया

सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

परिवार में मातम

बताया जा रहा है कि मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था और विवाहित था, लेकिन उसकी कोई संतान नहीं थी। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page