Connect with us

भदोही

मतदेय स्थलों की आलेख्य सूची प्रकाशित, 12 जुलाई तक आपत्तियां आमंत्रित

Published

on

Loading...
Loading...

जिला निर्वाचन कार्यालय में उपलब्ध रहेगी सूची

भदोही, 04 जुलाई 2026। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) / उप जिला निर्वाचन अधिकारी शुभांगी शुक्ला ने जानकारी दी है कि जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों के सम्भाजन/समायोजन के बाद तैयार की गई आलेख्य मतदेय स्थलों की सूची का प्रकाशन 04 जुलाई 2026 को कर दिया गया है।

कहां देखी जा सकती है सूची

यह सूची निम्न स्थानों पर निःशुल्क उपलब्ध रहेगी—

जिला निर्वाचन कार्यालय
संबंधित तहसील कार्यालय
आधिकारिक वेबसाइट: bhadohi.nic.in (DEO पोर्टल)

12 जुलाई तक दर्ज कर सकते हैं आपत्तियां

जिला प्रशासन ने जनसामान्य एवं राजनीतिक दलों से अपील की है कि यदि मतदेय स्थलों के संशोधन को लेकर कोई आपत्ति या सुझाव हो तो वे 12 जुलाई 2026 तक संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या जिला निर्वाचन कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Advertisement

प्रशासन की अपील

निर्वाचन कार्यालय ने कहा है कि प्रक्रिया का उद्देश्य मतदाताओं की सुविधा एवं मतदान व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी एवं सुगम बनाना है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page