Connect with us

गाजीपुर

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लिए आवेदन आमंत्रित, पारंपरिक कारीगरों को मिलेगा प्रशिक्षण

Published

on

Loading...
Loading...

दर्जी, बढ़ई, लोहार, कुम्हार समेत विभिन्न ट्रेडों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त लाभार्थी या उनके पति-पत्नी नहीं होंगे पात्र

गाजीपुर। जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार की विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं।

योजना के अंतर्गत दर्जी, हलवाई, बढ़ई, नाई, कुम्हार, लोहार, टोकरी बुनकर, राजमिस्त्री, धोबी एवं मोची सहित विभिन्न पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े कारीगर आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन विभागीय वेबसाइट www.diupmsme.upsdc.gov.in तथा https://msme.up.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन किए जा सकते हैं।

Advertisement

उपायुक्त उद्योग ने स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति पहले इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं अथवा उनके पति या पत्नी इस योजना का लाभ ले चुके हैं, वे पुनः आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, गाजीपुर कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page