Connect with us

जौनपुर

जौनपुर में मानसून तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, बिजली विभाग को विशेष अलर्ट जारी

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। आगामी मानसून सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क मोड में आ गया है। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन. ने सभी संबंधित विभागों को समय रहते आवश्यक तैयारियां पूर्ण करने के स्पष्ट निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने विशेष रूप से विद्युत विभाग को बारिश के दौरान संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सभी बिजली के खंभों और ट्रांसफार्मरों पर अनिवार्य रूप से ‘डेंजर’ बोर्ड लगाए जाएं, ताकि आमजन को संभावित खतरे के प्रति पहले से सचेत किया जा सके।

उन्होंने कहा कि मानसून अवधि में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इस दिशा में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

डीएम ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग को सड़कों के गड्ढों की तत्काल मरम्मत, नगर निकायों को जलभराव से निपटने हेतु पंपिंग व्यवस्था दुरुस्त करने, खुले मेनहोल ढकने तथा नालों-नालियों की नियमित सफाई कराने के आदेश दिए गए।

इसके साथ ही उन्होंने सार्वजनिक स्थलों की सफाई, महापुरुषों की प्रतिमाओं की देखरेख और सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने पर भी जोर दिया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को नियमित फील्ड निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की लगातार समीक्षा करने और कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।

Advertisement

बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page