Connect with us

जौनपुर

नशे में ट्रक चालक ने युवक को कुचला, हालत गंभीर

Published

on

Loading...
Loading...

स्थानीय लोगों ने घेरकर चालक को पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जौनपुर। शहर के मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज रोड स्थित तंदूरी दरबार के पास शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक नशे की हालत में था

दुकान बंद कर लौटते समय हुआ हादसा

घायल की पहचान शहर के फिरोज शाहपुर मोहल्ला निवासी युसूफ (30) पुत्र याकूब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युसूफ अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया।

हालत गंभीर, वाराणसी रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए वाराणसी रेफर किया। हालांकि परिजन उसे शहर के नईगंज स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।

मौके पर हंगामा, चालक ने दी धमकी

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक चालक को पुलिस पिकेट के पास घेर लिया। आरोप है कि इस दौरान चालक ने लोहे की रॉड लेकर लोगों को धमकाने का प्रयास किया और अभद्र व्यवहार करते हुए हंगामा किया। हालांकि कोई अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ।

Advertisement

पुलिस ने चालक को लिया हिरासत में

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page