Connect with us

जौनपुर

जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 151 गुमशुदा मोबाइल बरामद, मालिकों को सौंपे गए

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। साइबर अपराध नियंत्रण अभियान के तहत जौनपुर पुलिस ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से पुलिस ने 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 32 लाख रुपये बताई गई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देशन में चलाए गए इस विशेष अभियान का संचालन अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर क्राइम) के मार्गदर्शन तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में किया गया। साइबर क्राइम थाना और जनपद के विभिन्न थानों की साइबर सेल टीमों ने संयुक्त कार्रवाई कर मोबाइलों का सफलतापूर्वक पता लगाया।

पुलिस के अनुसार ये मोबाइल केवल जौनपुर से ही नहीं, बल्कि आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही सहित कई जिलों से बरामद किए गए। साथ ही दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान जैसे राज्यों से भी गुमशुदा मोबाइल ट्रेस किए गए।

बरामद मोबाइलों में वनप्लस, वीवो, रेडमी, ओप्पो, रियलमी, टेक्नो, पोको, नोकिया और सैमसंग सहित कई प्रमुख कंपनियों के स्मार्टफोन शामिल हैं।

पुलिस विभाग के अनुसार अब तक जौनपुर पुलिस कुल 1,791 गुमशुदा मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपये है, बरामद कर उनके मालिकों को वापस कर चुकी है।

Advertisement

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तुरंत संबंधित थाने या साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराएं तथा CEIR पोर्टल पर भी रिपोर्ट करें, ताकि तकनीकी सहायता से मोबाइल की शीघ्र बरामदगी संभव हो सके।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page