Connect with us

आजमगढ़

राष्ट्रीय कर्मा स्वयंसेवक संघ की आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी घोषित

Published

on

Loading...
Loading...

कौशल साहू को जिला अध्यक्ष की कमान, समाज सेवा और संगठन विस्तार पर रहेगा फोकस

राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मुसाफिर साहू की मौजूदगी में पदाधिकारियों की घोषणा, नवनियुक्त टीम का हुआ स्वागत

आजमगढ़। राष्ट्रीय कर्मा स्वयंसेवक संघ ने समाज सेवा, सामाजिक समरसता, राष्ट्रहित और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाने के उद्देश्य से आजमगढ़ जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति एवं जिला इकाई की सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

नई कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मुसाफिर साहू के नेतृत्व में शैलेश साहू, एडवोकेट श्रीचंद साहू, संदीप साहू एवं विकास गुप्ता की उपस्थिति में की गई। इस दौरान संगठन के विस्तार, समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प भी लिया गया।

घोषित कार्यकारिणी में कौशल साहू (आजमपुर) को जिला अध्यक्ष, प्रेमचंद गुप्ता (मंदुरी) एवं अरुण गुप्ता को जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय गुप्ता (सरदहा) एवं अभिषेक गुप्ता ‘गोलू’ को जिला उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता (जोलहापुर) को जिला महासचिव, रवि गुप्ता को जिला संगठन सचिव, अजय कुमार गुप्ता (कंधरापुर) को जिला संयुक्त सचिव तथा संदीप गांधी नेहाल को जिला सचिव नियुक्त किया गया।

Advertisement

इसके अतिरिक्त विनोद गुप्ता को जिला कोषाध्यक्ष, गंगेश गुप्ता को जिला मीडिया प्रभारी, सत्यम गुप्ता को जिला आईटी सेल प्रभारी, आकाश साहू (मेहनगर) को विधि सलाहकार, अशोक गुप्ता एवं भारत जी को जिला प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। वहीं सुभाष साहू (निजामाबाद) को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष, वीरेंद्र साहू को सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष तथा राधेश्याम गुप्ता (नरौली) एवं जगदंबा प्रसाद गुप्ता (रानी की सराय) को जिला संरक्षक बनाया गया।

इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी पदाधिकारी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ समाज सेवा, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, सहयोग एवं राष्ट्र निर्माण से जुड़े अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। साथ ही समाज के सभी वर्गों से संगठन के सेवा एवं जनहित के अभियानों से जुड़कर सामाजिक एकता और जनकल्याण के प्रयासों को मजबूत बनाने की अपील की गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page