Connect with us

जौनपुर

मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने मां पर किया हमला, फिर धारदार हथियार से काटा अपना गला

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज घटना से हड़कंप मच गया। मानसिक रूप से अस्वस्थ बताए जा रहे एक युवक ने पहले अपनी वृद्ध मां पर ईंट-पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, इसके बाद धारदार हथियार से अपना गला काटकर आत्महत्या का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी सोमारू गौतम का 25 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार गौतम शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे अचानक आक्रामक हो गया। उसने अपनी करीब 70 वर्षीय मां बेइला देवी के सिर पर ईंट-पत्थर से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गईं।

इसके बाद अरविंद घर के सामने बने मड़हे में गया और धारदार हथियार से अपने ही गले पर वार कर लिया। गला गहराई तक कटने से वह भी लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

मां की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तथा दोनों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सक दोनों की हालत पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं।

ग्रामीणों के अनुसार, अरविंद काफी समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज वाराणसी के एक निजी चिकित्सक से चल रहा था। प्रारंभिक तौर पर घटना के पीछे उसकी मानसिक स्थिति को कारण माना जा रहा है।

Advertisement

घटना की सूचना पर बक्शा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा परिजनों से पूछताछ के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page