Connect with us

मिर्ज़ापुर

नारघाट के निषाद घाट का सुंदरीकरण और कैलाशपुरी की आरसीसी सड़क का लोकार्पण

Published

on

Loading...
Loading...

नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी बोले- शहर में आधारभूत सुविधाओं के विकास को मिलेगी गति

मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर के अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने शुक्रवार को त्रिमोहानी वार्ड स्थित नारघाट में निषाद घाट पर सीढ़ियों के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण किया। यह कार्य 15वें वित्त आयोग की धनराशि से कराया गया है। नगर में सुंदरीकरण के तहत विकसित होने वाला यह दूसरा घाट है।

शहर के विकास को बताया प्राथमिकता

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने कहा कि नगर के घाटों और सार्वजनिक स्थलों का सौंदर्यीकरण नगर पालिका की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए विकास कार्य लगातार कराए जा रहे हैं।

कैलाशपुरी में आरसीसी सड़क का भी उद्घाटन

Advertisement

इसी अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष ने कैलाशपुरी कॉलोनी में नवनिर्मित आरसीसी सड़क का भी लोकार्पण किया। स्थानीय लोगों ने इन विकास कार्यों के लिए नगर पालिका परिषद का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे आवागमन सुगम होगा और क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष संजय यादव, सभासद जावेद, अमित मिश्रा, जिला कार्यसमिति सदस्य इंद्रावती सिंह, सोशल मीडिया विभाग के जिला संयोजक आनंद मैनी, नगर महामंत्री कृष्ण कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सूरज निषाद, नगर मंत्री गोपाल अग्रवाल, सीमा खत्री, रविंद्र खत्री, राकेश मौर्य, नगर पालिका के अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page