Connect with us

मिर्ज़ापुर

सपा ने मनाई लक्खी शाह बंजारा की 446वीं जयंती

Published

on

Loading...
Loading...

महान योद्धा व व्यापारी के रूप में किया गया स्मरण

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट में महान योद्धा लक्खी शाह बंजारा की 446वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी आयोजित की गई।

ऐतिहासिक योगदान को किया याद

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मड़िहान विधानसभा अध्यक्ष शैलेश पटेल ने कहा कि लक्खी शाह बंजारा एक महान व्यापारी और योद्धा थे, जिनका जन्म 4 जुलाई 1580 को मुजफ्फरगढ़ (पंजाब) में हुआ था। उन्होंने दिल्ली के रायसीना, बाराखंभा, नरेला और मालचा जैसे क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

गुरु तेग बहादुर जी से जुड़ा प्रसंग

गोष्ठी का संचालन करते हुए जिला प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अशोक सिंह “मुन्ना” ने कहा कि लक्खी शाह बंजारा को विशेष रूप से 1675 में गुरु तेग बहादुर जी के अंतिम संस्कार के लिए इतिहास में याद किया जाता है। इसी योगदान के कारण आज दिल्ली स्थित रकाब गंज साहिब गुरुद्वारा उनका स्मारक स्थल माना जाता है।

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

इस अवसर पर डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, हरिशंकर यादव, अभय यादव, रवि सोनकर, जमाल अहमद, सलीम बादशाह, अनीस खान, सूर्यमणि यादव, राम मिलन यादव, लालबहादुर यादव, कन्हैया यादव, ज़ाहिद अख्तर, आशीष कोल, शिव कुमार यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page