Connect with us

गाजीपुर

स्थानांतरण पर सीओ नगर व सीओ ट्रैफिक/साइबर को भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

पुलिस अधीक्षक ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं

गाजीपुर। जनपद गाजीपुर में तैनात क्षेत्राधिकारी नगर भास्कर कुमार एवं क्षेत्राधिकारी ट्रैफिक/साइबर अशेषनाथ सिंह के स्थानांतरण के उपरांत शनिवार को पुलिस लाइन में विदाई समारोह आयोजित किया गया। दोनों अधिकारियों का क्रमशः मुरादाबाद और बदायूं जनपद में स्थानांतरण हुआ है।

एसपी ने किया सम्मानित

विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने दोनों अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके कार्यकाल की सराहना की तथा नवीन तैनाती के लिए शुभकामनाएं दीं।

वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सहित जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दोनों पुलिस अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page