Connect with us

पूर्वांचल

दीपावली घर आंगन को आलोकित करने के साथ ही मन को भी साफ और आलोकित करने का पर्व है-मंत्री रविंद्र जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

         वाराणसी। कोई भी त्यौहार वह होली हो या दीपावली मन का मैल साफ करने राग द्वेष मिटाकर प्रेम और सौहार्द की भावना जागृत करने के लिए ही मनाया जाता है। खासकर दीपावली घर आंगन को आलोकित करने के साथ ही मन को भी साफ और आलोकित करने का पर्व है।

   उक्त विचार शहर उत्तरी के विधायक प्रदेश के स्टांप न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने रविवार को नाटी इमली स्थित गणेश मंडपम में शहर उत्तरी के भाजपा कार्यकर्ताओं के दीपावली मिलन समारोह मे व्यक्त किया। समारोह में गायक अमलेश शुक्ला, कन्हैया दुबे, अर्चना तिवारी ने गायन प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया।

Loading...

       इस अवसर पर भाजपा महानगर के अध्यक्ष विद्यासागर राय के अलावा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के समस्त पार्षदगण, मंडल अध्यक्ष और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page