Connect with us

अपराध

नकली एशियन पेंट बेचने वाले एक भाई को चेतगंज पुलिसे ने दबोचा ,दूसरा फरार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । पुलिस आयुक्त द्वारा चलाए जा रहे अपराध,अपराधियों के विरुद्ध अभियान में चेतगंज पुलिस को अच्छी सफलता गुरुवार को मध्यान्ह 1:30 पर  मिली। इस क्रम में सेनपुरा  निवासी अनिल चक्रवाल(40) पुत्र लालबाबू को पुलिस टीम ने मौके से नकली एशियन पेंट की 20 लीटर की दो भरी बाल्टीयो, 29 खाली बाल्टी,29 हैंडल, 25 ढक्कन, 27 फर्जी  कूट रचित स्टीकर बरामद किया है। चेतगंज थाना प्रभारी परमहंस गुप्ता ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि हत्थे चढ़ा अनिल चक्र वालों ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए अपने भाई  गौरव चक्रवाल पुत्र लालबाबू चक्रवाल को मौके से फरार बताया है दोनों आरोपी सगे भाई हैं फरार की तलाश की जा रही है।

Loading...

गिरफ्तारी बरामदगी की टीम में एसआई सूरज कांड पांडे एसआई राम सागर गुप्ता एसआई आदित्य सिंह अन्य कांस्टेबल समेत दिल्ली से आये  एशियन पेंट के दो कर्मचारी चंद्रकांत(29) पंकज कुमार सिंह(32) चेतगंज  पुलिस टीम के साथ रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page