Connect with us

अपराध

छपराः बारात में जा रहे चार युवक :की सड़क हादसे में मौत,

Published

on

Loading...
Loading...

छपरा। बिहार के छपरा जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के करही चंवर स्थित डोमवीर बाबा के पास रविवार की देर रात को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। चारों युवक सिहोरिया गांव के रहने वाले थे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कार में सवार होकर 5 युवक सिहोरिया से एकमा थाना क्षेत्र के खानपुर में एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। रविवार की देर शाम को पांचों युवक घर से निकले थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक घटनास्थल के पास तीखा मोड़ है और कार की रफ्तार तेज होने के चलते कार सड़क किनारे मौजूद लगभग दस फिट गहरे गड्ढे में जा गिरी। इससे कार में ही सवार चार युवकों की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार का शीशा तोड़कर सभी को बाहर निकाला। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जिंदा बचे एक जख्मी युवक को इलाज के लिये अस्पताल भेजा। वहीं अन्य चार युवकों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक युवकों की पहचान सिहोरिया गांव के रहने वाले सुमंत कुमार, अंकित कुमार और पंकज कुमार और धूमन कुमार शामिल है।

Loading...

वहीं कार चालक अभिषेक कुमार गंभीर रूप से जख्मी है। उसे सदर अस्पताल छपरा में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। एसपी संतोष कुमार ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस के अनुसार कार की तेज गति के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। उधर, चार लोगों की मौत की खबर मिलते ही विवाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page