Connect with us

पूर्वांचल

बरेका महाप्रबंधक ने दीपावली के अवसर पर दिया कर्मचारियों को शुभकामना

Published

on

Loading...
Loading...

सोमवार को महाप्रबंधक अंजली गोयल ने कारखाना परिसर का निरीक्षण किया I निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने एल.एम.एस., इंजन शॉप ,एल.एफ.एस., टी.एम.एस., एल.ए.एस.,एल.टी.एस., डिपो भंडार वार्ड और न्यू ब्लॉक शॉप जैसे महत्वपूर्ण कर्मशाला में जाकर उत्पादन से जुड़े कार्यों का संबंधित अधिकारियों से विधिवत ब्योरा लिया I महाप्रबंधक अंजली गोयल ने इस दौरान एक नई परंपरा की शुरुआत करते हुये प्रत्येक शॉप में जाकर कर्मचारियों, पर्यवेक्षकों से छोटे-छोटे समूह में मिलकर दीपावली एवं डाला छठ पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करते हुये ही आने वाले त्योहार को मनाने का आग्रह भी किया I कर्मचारियों को अपने स्वास्थय का विशेष ध्यान देने को कहा क्योकि उत्पादन की नई बुलंदियों को छूने के लिए कर्मचारियों का स्वस्थ होना अति आवश्यक है तभी अधिकारी व कर्मचारी कार्य के प्रति अपना श्रेष्ठतम योगदान लोको उत्पादन में दे सकते है I आने वाला समय चुनौती पूर्ण है हम सभी को कठिन परिश्रम कर रेलवे बोर्ड द्वारा लोको उत्पादन के लक्ष्य को पूरा ही नही करना है अपितु उस लक्ष्य से आगे जाना है I हमें पूर्ण विश्वास है कि बरेका टीम निर्धारित अवधि में लक्ष्य को पूरा करने में सफल होगी I इस बीच महाप्रबंधक को पाकर उत्साह से लबरेज कर्मचारी फूले नहीं समा रहे थे I

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page