Connect with us

करियर

बरेका :नवम्‍बर माह में 05 पर्यवेक्षक व कर्मचारी हुए सेवानिवृत्‍त ,दी गयी भावभीनी विदाई

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी । बरेका में नवम्‍बर में कुल 05 पर्यवेक्षक व कर्मचारी सेवानिवृत्‍त हुए मंगलवार को  को कीर्ति कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में सभी सेवानिवृत्‍त कर्मचारियों को प्रमुख वित्‍त सलाहकार श्री योगेश श्रीवास्‍तव ने मेडल एवं फोल्‍डर भेंट कर ससम्‍मान भावभीनी विदाई दी तथा उन्‍हें अपने संचित धन को उचित तरीके से उपयोग करने का सुझाव भी दिया । उल्‍लेखनीय है कि लेखा एवं कार्मिक विभाग के कर्मचारियों के परिश्रम एवं सहयोग से सेवानिवृत्‍त कर्मियों को एकमुश्‍त भुगतान किया गया ।

Loading...

विदाई समारोह का संचालन वरिष्‍ठ कार्मिक अधिकारी श्री राज कुमार गुप्‍ता ने किया । कार्यक्रम में मुख्‍य रूप से सहायक कार्मिक अधिकारी श्री पियूष मिंज, जन सम्‍पर्क अधिकारी श्री राजेश कुमार, मुख्‍य कल्‍याण निरीक्षण श्री माधव बटवल, श्री विजय गुप्‍ता, श्री कमलेश श्रीवास्‍तव  उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page