Connect with us

बड़ी खबरें

मोदी के संसदीय क्षेत्र के करसड़ा गाँव के उजाड़े गए मुसहरों का ऐलान, कहा- नहीं मनाएंगे दिवाली

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में एक तरफ जहां दीवाली की तैयारियां जोरों पर चल रही है। वहीं अयोध्या में सबसे अधिक दीप जलाने का रिकॉर्ड कायम किया जाने वाला है। वहीं यहां के उजाड़े गए 13 मुसहर परिवारों ने दिवाली न मनाने का निर्णय लिया है। बुधवार सुबह बस्ती में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। यहां अटल आवासीय विद्यालय बनाएँ जाने से उजड़ रहे मुसहरों की एक बैठक हुई, जिसमें बात उठी की हमारी पुश्तैनी ज़मीन प्रशासन द्वारा जबरन छीनी जा रही है। इसलिए समस्त पीड़ितों ने एक राय होकर अपनी स्वेच्छा से दीपावली नहीं मनाने का निर्णय लिया।

Loading...

बैठक में दलित फ़ाउंडेशन से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता राजकुमार गुप्ता ने कहा पीड़ितों का एक प्रतिनिधि ज़िलाधिकारी को बस्ती में आने की माँग कर रहे है और यहाँ आने पर उनसे बस्ती को बचाने की गुजारिश करेगा। कहा कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) मानवाधिकार और एससी/ एसटी आयोग को सभी पीड़ित अपनी पीड़ा का एक एक पत्र रजिस्ट्री व मेल भी करेंगे। जिससे सीजेआई, आयोग मामले को गंभीरता से लें और पीड़ितों को इंसाफ दिलाएं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page