Connect with us

अपराध

लापता किशोरी का शव घर के कच्चे मकान में लटकता मिला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। सोमवार को चौबेपुर थानाक्षेत्र के कमौली गांव में एक किशोरी की कच्चे मकान के धरन में रस्सी के सहारे लटकता हुआ शव मि‍लने से सनसनी फैल गयी। पुलि‍स ने शव को कब्जे में ले लि‍या है। परि‍जनों के अनुसार तीन दि‍न पहले कि‍शोरी के लापता होने का मुकदमा चौबेपुर थाने में दर्ज कराया गया था।
प्राप्त सूचना के अनुसार क्षेत्र के कमौली गांव निवासी 15वर्षीय कि‍शोरी पिछले 3 दिन से घर से लापता थी। रविवार को परिजनों ने चौबेपुर थाने में गांव के ही जनार्दन यादव नामक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। वहीं सोमवार की दोपहर जब शाम का भोजन पकाने के लिए घर की महिलाएं कच्चेु घर में मौजूद उपली लेने पहुंचीं तो वहां धरन में रस्सी के सहारे कि‍शोरी का फंदा शव देख रोने बिलखने तथा चीखने चिल्लाने लगीं।
गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चांदपुर चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए भेज दिया है। किशोरी अविवाहित थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। परि‍जनों से घटना के बाबत जानकारी ली जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page