Connect with us

बड़ी खबरें

धनबाद में रेल ट्रैक पर बम धमाका, पटरी से उतरा डीजल इंजन, पुलिस ने जताई ये आशंका

Published

on

Loading...
Loading...

धनबादः यहां शनिवार तड़के रेलवे ट्रैक पर बम विस्फोट का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे पटरी को बम से उड़ाने के पीछे नक्सलियों के हाथ होने की आशंका जताई गई है। शनिवार तड़के नक्सलियों ने  धनबाद मंडल के टोरी-लातेहार रेलखंड पर रिचुगुटा-डेमू स्टेशनों के बीच विस्फोट कर रेल की पटरी को उड़ा दिया। इस बम ब्लास्ट में एक डीजल लोकोमोटिव (इंजन) पटरी से उतर गया और रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया है। इस कारण देर रात से रेल परिचालन अप और डाउन दोनों बंद कर दिया गया है। वहीं यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर रेलखंड से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद  धनबाद मंडल के रेलवेधिकारी, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Loading...
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page