Connect with us

गाजीपुर

मुलायम सिंह की प्रतिमा पर महंत की टिप्पणी से बवाल

Published

on

Loading...
Loading...

सपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन

जलालाबाद (गाजीपुर) जयदेश। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा को लेकर छिड़े विवाद ने राजनीतिक माहौल गरमा दिया है। अयोध्या के हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास द्वारा की गई कथित अभद्र टिप्पणी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने वीर अब्दुल हमीद चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया।

सपा की छात्र इकाई के अध्यक्ष पंकज यादव के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने महंत राजू दास का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने महंत की तत्काल गिरफ्तारी और सार्वजनिक माफी की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि मुलायम सिंह यादव उनके लिए भगवान समान हैं, और उनके खिलाफ किसी भी तरह की अभद्र टिप्पणी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में युवा सभा अध्यक्ष दीपक यादव, छात्र सभा उपाध्यक्ष धीरज यादव, सोनू यादव, मकसूदन पांडेय, दूधनाथ यादव, प्रदीप यादव, गोलू, और सोनू कुमार सहित कई सपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

कुंभ मेले में मुलायम सिंह यादव की प्रतिमा स्थापना का कुछ लोगों ने विरोध किया था। इसी कड़ी में महंत राजू दास ने प्रतिमा को लेकर विवादित टिप्पणी की थी, जिससे सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया।

Advertisement

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि यदि महंत राजू दास ने माफी नहीं मांगी, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। वहीं, इस मुद्दे पर प्रशासन की चुप्पी से भी कार्यकर्ता नाराज हैं। फिलहाल, इस विवाद ने सियासी हलचल तेज कर दी है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page