Connect with us

गाजीपुर

गाजीपुर की सायमा अजीम ने ताइवान से पीएचडी कर रचा इतिहास

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। जिले के पखनपुरा गांव की बेटी सायमा अज़ीम ने ताइवान विश्वविद्यालय से पीएचडी की दुर्लभतम डिग्री हासिल कर जिले और देश का नाम रौशन किया है। सायमा लैब से स्नातक करने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय और भारतीय मुस्लिम महिला हैं। इसके साथ ही, वह न्यूरोसाइंस में पीएचडी करने वाली पहली भारतीय मुस्लिम महिला हैं।

खास बात यह है कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पिछले 12 वर्षों में वह दुनिया भर में एकमात्र मुस्लिम महिला रहीं।सायमा प्रोफेसर डॉ. एमएन हक और तबस्सुम नसीम की बेटी हैं। पखनपुरा गांव की इस होनहार बेटी की सफलता पर पूरे जिले में गर्व की लहर है।सायमा की उपलब्धि पर उनके पिता डॉ. एमएन हक ने कहा, “बेटी ने न सिर्फ जिले का बल्कि पूरे देश का मान बढ़ाया है। हमें सायमा पर गर्व है।

Loading...

बेटियों को पढ़ाना बेहद जरूरी है, क्योंकि वे भी बड़ी ऊंचाइयों को छू सकती हैं।”सायमा की इस सफलता ने न सिर्फ गाजीपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश को गर्व करने का अवसर दिया है। उनकी यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page